अब स्वीडन में पलेगा नागौर का अनाथ बच्चा अभिनंदन, विदेशी दंपत्ति ने लिया गोद, माता-पिता पुलिस अधिकारी

बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सारी विधिक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को स्वीडन के माता-पिता को सौंपा गया है.बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सारी विधिक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को स्वीडन के माता-पिता को सौंपा गया है.

 राजस्थान के नागौर शहर का एक अनाथ बच्चा स्वीडन दंपत्ति ने गोद लिया है. बच्चे का नाम अभिनंदन बताया जा रहा है. गोद लेने वाले माता-पिता दोनों स्वीडन पुलिस में अधिकारी हैं. करीब डेढ़ साल पहले दोनों ने बच्चा गोद लेने की इच्छा जताते हुए आवेदन दिया था. सभी कागजी कार्यवाही पूरी होने के बाद आज यानी बुधवार को बच्चा स्वीडन दंपत्ति को सौंप दिया गया है. नागौर के जिला कलेक्टर पियुष समरिया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे को गोद लेने से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा किया गया.

नागौर. राजस्थान के नागौर का अनाथ बच्चा अब स्वीडन में बड़ा होगा. स्वीडन के दंपत्ति ने नागौद के अभिनंदन को गोद लिया है. बुधवार को गोद लेने की कागजी प्रक्रिया पूरी हो गई है. अभिनंदन को स्वीडन के माता-पिता ने गोद लिया है. नागौर की बाल कल्याण समिति ने प्रक्रिया पूरी कर ली है. बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने इसकी जानकारी दी है. सोनी के मुताबिक जिला कलेक्टर पियुष समरिया ने बच्चे का गोद का प्रमाण पत्र दे दिया है. बता दें कि नागौर के एक बालक “अभिनंदन” को स्वीडन की फैमली ने गोद लिया है.


बालक अभिनंदन को गोद लेने की समस्त प्रक्रिया को पूरा करने के बाद इस बच्चे को माता-पिता को सौंपा गया. नागौर के जिला कलेक्टर पियुष समरिया, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी सहित समिति के पदाधिकारियों की मौजूदगी में बच्चे को गोद लेने से जुड़ी प्रक्रिया को पूरा किया गया. नागौर का अनाथ बच्चा अब स्वीडन में पलेगा. इस बच्चे को अभिनंदन नाम दिया गया और इसे गोद लेने के लिए स्वीडन की फैमली ने आवेदन किया था. दोनों पति-पति स्वीडन में पुलिस अधिकारी हैं और स्वीडन पुलिस के मार्फत बच्चे को गोद लेने की इच्छा जाहिर करते हुए आवेदन मिला था. बच्चे को गोद लेने से जुड़ी प्रक्रियाओं को पूरा कर इस बच्चे को आज गोद दिया गया.

कानूनी प्रक्रिया पूरी

नागौर के जिला कलेक्टर पियुष समरिया ने बताया कि बालक अभिनंदन को गोद लेने से जुड़ी सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को स्वीडन की फैमली को सौंपा गया है. खुशी की बात है और कलेक्टर ने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. बाल कल्याण समिति अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सारी विधिक प्रक्रिया पूरी कर बच्चे को स्वीडन के माता-पिता को सौंपा गया है. विधिक प्रक्रिया सवा साल से चल रही थी, आज बच्चे अभिनंदन को गोद लिया है.

डेढ़ साल से चल रही थी प्रक्रिया

नागौर के जिला कलेक्टर पियुष समरिया ने बताया कि गोद लेने का आवेदन पहली बार करीब डेढ़ साल पहले प्राप्त हुआ था. इसके बाद से लगातार कागजी कार्यवाही जारी थी. बुधवार को सभी कागजी कार्यवाही संपन्न होने के साथ ही स्वीडन के दंपत्ति को बच्चे को सौंप दिया गया है. जानकारी के मुताबिक गोद लेने वाले माता-पिता दोनों स्वीडन पुलिस में अधिकारी हैं. करीब डेढ़ साल से बच्चे को गोद लेने के सपने देख रहे थे. यह सपना बुधवार को पूरा हो गया. दोनों अधिकारियों के हाथों में अभिनंदन सौंप दिया गया है.

टिप्पणियाँ